फोटो 20- सोनीपत के गोहाना स्थित लघु सचिवालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेती एसडी
गोहाना। बरोदा विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने शनिवार को आचार संहिता का पालन करने बारे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे और उनके सवालों के जवाब भी दिए। साथ ही सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वह विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से संपन्न कराने में अपना योगदान दें। एसडीएम ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए फ्लाइंग स्कवायड, एसएसटी व वीडियो सर्विलांस की टीमों का गठन कर दिया गया है। एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने मतदाताओं की सुविधा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गांव बुटाना, नूरनखेड़ा, ईशापुर खेड़ी, रिंढ़ाना व बरोदा मतदान केंद्रों का दौरा किया।