फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर से बच्चों संग घूमकर आया दंपती, कुवैत से लौटा व्यक्ति, खांसी होने पर सभी अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
The couple came from Singapore with children, returned from Kuwait, all hospitalized after coughing
विज्ञापन
सोनीपत। शहर से सिंगापुर बच्चों संग घूमने गया दंपती चार दिन पहले अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद अचानक हुई खांसी से परेशान दंपती अपने बच्चों के साथ खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो गया। इसके साथ ही कुवैत से आया व्यक्ति भी खांसी होने पर सीधे खानपुर जाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ। प्रबंधन ने संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया और सभी लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए, जिसमें सभी की रिपोर्ट की निगेटिव आई है।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश छिल्लर ने बताया कि सोनीपत शहर का रहने वाला एक दंपती अपने दो बच्चों संग सिंगापुर में घूमने गया था। बच्चों संग दंपती चार दिन पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के बाद उन्हें सोनीपत भेजा गया। घर पहुंचने के बाद अचानक खांसी हुई तो दंपती अपने बच्चों संग खानपुर मेडिकल कॉलेज में जाकर तीन दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती हो गया। इसी तरह कुवैत से आया एक व्यक्ति भी खांसी होने भी सीधा मेडिकल कॉलेज में गया। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने सभी को संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया और ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए। रिर्पोट में सभी की रिर्पोट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें