फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान अधिकारों के साथ कर्तव्यों का कराता है बोध : कुलपति

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्याल
विज्ञापन
-खेल भावना, अनुशासन, निष्पक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व को जीवन में अपनाने का किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में 77वें संविधान दिवस पर नागरिक कर्त्तव्य और भारतीय संविधान विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. देवेंद्र सिंह ने कहा कि संविधान केवल नागरिकों को अधिकार प्रदान करने वाला दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह उन्हें राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का भी बोध कराता है।
कुलसचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा, खेल और अनुसंधान के साथ खेल कानून के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित करने की दिशा में प्रयासरत है। इस दिशा में एमओयू से अकादमिक सहयोग और अनुसंधान की नई संभावनाएं विकसित होंगी। दोनों संस्थान मिलकर खेल कानून के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीन, शारीरिक शिक्षा एवं खेल प्रो. अशोक शर्मा और डीन, अकादमिक मामले प्रो. योगेश चंद्र ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंट किया। इस दौरान डॉ. जितेंद्र कुमार, प्रो.आरपी गर्ग, परीक्षा नियंत्रक डॉ. संतोष कुमार दुबे, मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय की प्राचार्य दिनेश कुमारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें