फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हादसे में घायल हलवाई ने नौ दिन बाद तोड़ा दम

Wed, 10 Apr 2024 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए हलवाई का नौ दिन बाद निधन हो गया। बेटे की शिकायत पर मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सुंदल मोहल्ला निवासी अजय ने पुलिस को बताया कि उनके पिता वीर सिंह हलवाई का काम करते थे। वह 31 मार्च को सुबह साइकिल पर सवार होकर गांव कुमासपुर गए थे। वापस लौटते समय मुरथल फ्लाईओवर पर किसी वाहन ने उनके पिता को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उनके पिता को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। सूचना पर वह अस्पताल में पहुंचे और अपने पिता को नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में उनके पिता को 6 अप्रैल को छुट्टी दे दी गई। वह उन्हें घर ले गए। अब सोमवार की शाम को अचानक उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें वह फिर से रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने उनके पिता को मृत घोषित कर दिया। मुरथल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें