फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जहरीली शराब पीने वाले नरेंद्र की हालत फिर बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव शामड़ी व बुडशाम में जहरीली शराब पीने से हालत बिगड़ने पर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीन लोगों का उपचार चल रहा है। सामान्य वार्ड में भर्ती बुडशाम के नरेंद्र की हालत शुक्रवार देर शाम को फिर से बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। वहीं आईसीयू में भर्ती संजय की हालत में सुधार होने पर वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस के हाथ इस मामले में अब तक कोई ठोस सबूत नहीं लगा है। पुलिस मामले में भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

गांव शामड़ी में जहरीली शराब पीने से अजय, सुनील व सुरेंद्र की मौत हो गई थी, जबकि अनिल उर्फ बंटी, संजय व उमेद की हालत बिगड़ गई थी। उधर, अजय के जीजा पानीपत के गांव बुडशाम निवासी अनिल की भी मौत हो गई थी। अनिल के भाई नरेंद्र की भी बाद में हालत बिगड़ गई थी। शामड़ी के उमेद व संजय के साथ बुडशाम के नरेंद्र का महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में उपचार चल रहा है। संजय की हालत खराब होने के चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। शनिवार को हालत में सुधार होने पर उन्हें फिर से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं शुक्रवार देर बुडशाम के नरेंद्र की हालत बिगड़ने पर आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। उनके सीने में दर्द के साथ पेट में इंफेक्शन से दर्द बढ़ गया है। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।
सैंपल के इंतजार में आगे नहीं बढ़ पा रही पुलिस की जांच
मामले में मृतक अजय, सुनील व सुरेंद्र का विसरा और बंटी, उमेद व संजय के रक्त के सैंपल जांच के लिए मधुबन लैब में भेजे गए हैं। साथ ही बरामद शराब का सैंपल भी भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस स्थिति साफ होने की बात कर रही है। रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। पुलिस ने मामले में जांच का दायरा भी बढ़ाया था, लेकिन अभी तक कोई बड़ा सुराग पुलिस नहीं जुटा सकी है। अब तक पुलिस किसी ठोस पहलू तक पहुंचने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

विसरा व रक्त सैंपल की रिपोर्ट पुलिस के लिए काफी मददगार साबित होगी। पुलिस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। -वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें