फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पड़ोसी गांव के युवक ने छात्रा से कार व होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को डराकर कार में बैठाने के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार में दुष्कर्म करने के साथ ही आरोपी छात्रा को दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर फिर से दुष्कर्म किया। परिजनों को मामले का पता लगा तो पीड़ित की मां ने कुंडली थाना में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

कुंडली थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से स्कूल जा रही थी। पड़ोसी गांव के रहने वाला विशाल उसकी बेटी को एक दिन रास्ते से जबरन अपनी कार में बैठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही आरोपी ने उसकी बेटी को दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र के एक होटल में लेकर गया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी बेटी को डराकर चुप करा दिया। आरोप है कि वह उनकी बेटी के साथ छेड़खानी भी कर चुका है। जब उन्हें पता चला तो पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी विशाल के खिलाफ दुष्कर्म, 6 पॉक्सो एक्ट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
महिला ने एक युवक पर उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उनके गांव के पास ही कार में दुष्कर्म करने के साथ ही बेटी को नरेला क्षेत्र के होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। -बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन

छह साल के बच्चे से किशोर ने किया कुकर्म, काबू
गोहाना। सदर थाना गोहाना क्षेत्र के एक गांव के किशोर ने पड़ोस में रहने वाले छह साल के बच्चे को खेलने के बहाने गांव से बाहर ले जाकर गलत हरकत की। परिजनों को मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया है। उसे जुवेनाइल अदालत में पेश किया गया, जहां किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनका छह साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। वहां से पड़ोस का रहने वाला करीब 15 साल का किशोर उसे खेलने के बहाने गांव से बाहर ले गया और एक चहारदीवारी के पास उसके साथ कुकर्म किया। जिसका पता लगने पर उन्होंने सदर थाना की मुंडलाना चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर किशोर के खिलाफ कुकर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए किशोर को पकड़कर जुवेनाइल अदालत के आदेश पर बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें