फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिकायत दर्ज करने वाला रजिस्टर मौके पर नहीं मिला, शिकायत बाक्स खाली मिले

Sat, 01 Nov 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान रजिस्टर की जांच करते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को फिर सार्थक टीम ने निरीक्षण किया तो कई कमियां सामने आई हैं। महानिदेशक डाॅ. मनीष बंसल, एमडी आरडी ढिल्लों और एनएचएम के निदेशक डाॅ. वीरेंद्र यादव ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और विभागों का जायजा लिया।
विज्ञापन

टीम ने सबसे पहले अस्पताल की सफाई व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति की जांच की। निरीक्षण के दौरान शिकायत दर्ज करने वाला रजिस्टर तक मौके पर नहीं मिला। बार-बार कहने के बाद जब रजिस्टर पेश किया गया तो उसमें भी अनियमितताएं पाई गईं। परिसर में लगाए गए शिकायत बाॅक्स तक खाली मिले।
अधिकारियों ने इन खामियों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित कर्मचारियों को सुधार के निर्देश दिए। सार्थक टीम ने अस्पताल के आपातकालीन वार्ड, ओपीडी, अल्ट्रासाउंड केंद्र, सीटी स्कैन, केएमसी, टीबी विभाग और प्रसूति केंद्र का भी दौरा किया। कई मरीजों ने बताया कि एक्स-रे मशीन खराब है और आवश्यक दवाएं भी समय पर नहीं मिल रहीं। इस दौरान अधिकारियों ने कमियाें को मौके पर दर्ज किया है और संबंधित कर्मचारियों को सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें