फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कमेटी ने की सुपर सीडर सहित कृषि यंत्रों की जांच

Wed, 03 Dec 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के गन्नौर में कृषि यंत्रों की जांच के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मार
विज्ञापन
गन्नौर। उपायुक्त की तरफ से गठित जांच टीम ने मंगलवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2025-26 के तहत किसानों को अनुदान पर उपलब्ध करवाए गए कृषि यंत्रों की जांच की। इस दौरान मार्केट कमेटी के अध्यक्ष निशांत छौक्कर व उपाध्यक्ष योगेश कौशिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों की टीम ने किसानों के खेतों में जाकर यंत्रों की उपलब्धता व उपयोगिता का निरीक्षण किया। गन्नौर क्षेत्र में अनुदान पर दी गई 77 सुपर सीडर मशीनों का भौतिक सत्यापन किया। सत्यापन उपरांत अनुदान की प्रथम किस्त किसानों के खातों में भेजी जाएगी और द्वितीय सत्यापन पूर्ण होने पर शेष राशि भी अंतरित कर दी जाएगी।
निशांत छौक्कर ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य पराली प्रबंधन को बढ़ावा देना और खेतों में फसल अवशेष जलाने पर रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के उत्थान को लेकर पूरी तरह समर्पित है और लगातार किसान हितैषी योजनाएं लागू कर रही है।
विज्ञापन

टीम में खंड गन्नौर के कृषि अधिकारी डाॅ. आनंद सिंह, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी डाॅ. सुरेंद्र व सहायक कृषि अभियंता डॉ. नवीन हुड्डा सहित जीएसटी विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें