झज्जर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों को सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में जिले में राष्ट्रीय स्तर के इस अभियान का शुभारंभ वीरवार 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलन से होगा। इसी दिन नागरिक अस्पताल झज्जर में रक्तदान शिविर भी लगेगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक जिलाभर में सेवा भावना बढ़ाने हेतु गतिविधियां होंगी। डीसी ने लघु सचिवालय में नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभियान में 12 मॉड्यूल शामिल हैं—आशीर्वाद दीया/रक्तदान, मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा, नमो सेवा-अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा संवाद।