फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 27 को धूमधाम से मनेगा क्षमावाणी महोत्सव

विज्ञापन
-फोटो 90 : लुधियाना के उपायुक्त हिमांशु जैन को क्षमावाणी महोत्सव के लिए आमंत्रित करते सकल जैन स
विज्ञापन
बहादुरगढ़। श्री पद्म प्रभु दिगंबर जैन मंदिर गांधी चौक में 27 सितंबर को वार्षिक रथ यात्रा और क्षमावाणी महोत्सव का आयोजन होगा। सकल जैन समाज बहादुरगढ़ यह कार्यक्रम धूमधाम से करेगा। लुधियाना के उपायुक्त हिमांशु जैन और होशियारपुर की उपायुक्त आशिका जैन मुख्य अतिथि होंगी। नीरज जैन, कोमल जैन दिल्ली और संजय जैन भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित हैं। महासचिव अरविंद जैन ने बताया कि सुबह 8 बजे चौंसठ ऋद्धि विधान होगा। इसके बाद 10 बजे नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। 11 बजे मेधावी बच्चों को जैन स्कॉलर्स अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। दोपहर साढ़े 12 बजे वार्षिक रथ यात्रा प्रारंभ होगी। यह यात्रा गांधी चौक स्थित मंदिर से चलकर रेलवे रोड, संत कॉलोनी जैन मंदिर व पांडूशिला होते हुए श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर अग्रवाल कॉलोनी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें