फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूलों की छुट्टी होते ही रोजाना दोपहर को जाम से जूझ रहा शहर

विज्ञापन
फोटो 60- सोनीपत के गन्नौर के देवीलाल चौक के पास बादशाही-रेलवे रोड पर लगा जाम। संवाद - फोटो : परीक्षा के बाद गुलाल लगातीं छात्राएं।
विज्ञापन
गन्नौर। शहर में स्कूलों की छुट्टी होते ही मुख्य सड़कें जाम के झाम से जूझ रही हैं। शहर की यह स्थिति केवल एक दिन नहीं, बल्कि रोजाना की बनी हुई है। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होते ही रेलवे रोड, नगरपालिका रोड, देवीलाल चौक, बादशाही रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

गन्नौर के मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं होने के कारण वाहनों का जाम लगना आम बात हो गई है। चालक जल्दबाजी के चक्कर में काफी देर तक जाम में फंसे रहते हैं। जाम खुलवाने के लिए मौके पर कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आता। साथ ही बाजार में होने वाले अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोपहर को स्कूलों की छुट्टी के समय मुख्य मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं। अगर पुलिसकर्मी की व्यवस्था नहीं की जा सकती तो होमगार्ड को इन मार्गों पर नियुक्त किया जाए। इसके अलावा सुरक्षा के मध्यनजर लालबत्ती व मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी लगवाए जाएं, ताकि वाहन चालक भी यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें