फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगर परिषद ने हटवाया अतिक्रमण

Sat, 22 Nov 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के गोहाना में दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान को जब्त करते नप कर्मी। स्रोत: न
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद ने पुलिस के साथ मिलकर पुरानी अनाज मंडी और रेलवे कॉलोनी के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इन दिनों जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में धान की आवक व खरीद जारी है। मंडी में ट्रैक्टर ट्रॉलियों से फसल खाली करने के बाद किसान शहर में पुरानी अनाज मंडी और दूसरी जगह से खरीदारी करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन


पुरानी अनाज मंडी में दुकानदारों ने दुकानों के बाहर दूर तक सामान रखा हुआ है। इससे रास्ता संकरा हो जाता है और जाम लगता है। फुटपाथों पर भी सामान रखकर कब्जा करने से पैदल आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी होती है। जाम लगने की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें