फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पर्चियां डालने दीवार फांदकर कूदे युवक को केंद्र अधीक्षक ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा नकल

Tue, 25 Mar 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27- सोनीपत के गोहाना के गांव महमूदपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए पर
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के भूगोल विषय के पेपर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बाहरी हस्तक्षेप नजर आया।
विज्ञापन

गोहाना के गांव महमूदपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर पर्चियां डालने दीवार फांदकर कूदे युवक को केंद्र अधीक्षक राजेश ने पकड़ लिया। युवक ने अपनी पहचान गांव मुंडलाना निवासी संदीप के रूप में दी है। पुलिस ने केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिले में बनाए गए 56 केंद्रों पर सोमवार को 3772 विद्यार्थियों ने भूगोल विषय की परीक्षा दी। प्रशासन की ओर से परीक्षाओं के नकलमुक्त संचालन के व्यापक प्रबंध के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होते ही पहुंच गए थे युवक
महमूदपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्र में दोपहर 12:30 बजे पेपर शुरू होने के साथ ही बाहरी युवक केंद्र पर पहुंचने लगे थे। बाहरी तत्व केंद्र के पास खेत में बने कमरे प पेड़ों के पास बैठे नजर आए। युवक पुस्तकों से नकल की पर्चियां भी बना रहे थे। वहीं कुछ युवक परीक्षा केंद्र की दीवार पर चढ़कर पर्चियां फेंकने का प्रयास करते रहे। बाहरी हस्तक्षेप की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सख्ती बरती और युवकों को दौड़ाया।
विज्ञापन


-
शिक्षा बोर्ड की तरफ से नकल करने व करवाने वालों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रखी जा रही है और सख्ती बरती जा रही है। गोहाना के महमूदपुर में दीवार पर चढ़े एक युवक को पकड़ा है, इसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। अन्य केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
कृष्ण रोहिल्ला, केंद्र अधीक्षक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें