फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बस अड्डे की चहारदीवारी होगी दुरुस्त, बाहरी लोगों की आवाजाही पर लगेगा अंकुश

विज्ञापन
फोटो - बस अड्‌डा परिसर की टूटी हुई दीवार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। रोहतक रोड स्थित बस अड्डे की जर्जर चहारदीवारी अब जल्द दुरुस्त होगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चहारदीवारी की मरम्मत कर टूटे और खुले हिस्सों को बंद किया जाएगा। इस काम पर 5.76 लाख रुपये खर्च होंगे। पीडब्ल्यूडी की ओर से इसके लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
बस अड्डा परिसर तीन तरफ से कॉलोनियों से घिरा हुआ है। कॉलोनियों की तरफ चहारदीवारी कई जगह से टूटी हुई है और इसकी ऊंचाई भी कम है। ऐसे में स्थानीय लोग आने-जाने के लिए इन खुले हिस्सों का इस्तेमाल कर रहे हैं। रात के समय बसें परिसर में खड़ी रहती हैं, जिससे इन रास्तों से शरारती तत्वों के अंदर आने की आशंका बनी रहती है। रोडवेज अधिकारियों को बसों से सामान चोरी होने की भी चिंता रहती है।
विज्ञापन

चहारदीवारी के ऊपर से परिसर में फेंक रहे कचरा
चहारदीवारी की ऊंचाई कम होने का असर केवल सुरक्षा पर ही नहीं, बल्कि सफाई व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले कुछ लोग चहारदीवारी के ऊपर से कचरा बस अड्डा परिसर में फेंक देते हैं। इससे दीवार के आसपास कचरे के ढेर लग रहे हैं और परिसर में गंदगी बढ़ रही है।
मुख्यालय से मिली मंजूरी, पीडब्ल्यूडी कराएगा काम
बस अड्डा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने जिला मुख्यालय को पत्र लिखकर चहारदीवारी की मरम्मत कराने की मांग की थी। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद यह कार्य पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया है। विभाग की ओर से निर्माण कार्य के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


-गोहाना बस अड्डा परिसर की चहारदीवारी की मरम्मत के लिए 22 सितबंर को टेंडर जारी किया जा था। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर कार्य एजेंसी को काम आवंटित कर दिया जाएगा। चहारदीवारी की मरम्मत पर 5.76 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
प्रशांत कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी सोनीपत

फोटो - बस अड्डा परिसर की टूटी हुई दीवार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें