सोनीपत के हरसाना कलां नंदीशाला के पास परिवहन समिति की बस से हुए हादसे के बाद मौजूद गोसेवक व अन्
साेनीपत। रोहतक रोड पर हरसाना कलां नंदीशाला के पास परिवहन समिति की बस अनियंत्रित होकर राजस्थानी गायों के झुंड में जा घुसी। हादसे में एक बछिया की मौत हो गई, जबकि दो गायों की टांगें टूट गईं। चालक ने बस भगाने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों ने चालक को रोक लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गो सेवक बस से यात्रियों को उतारा गया। वहीं, चालक को बस सहित सदर थाना में लेकर गए और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
परिवहन समिति की बस शुक्रवार शाम सोनीपत बस अड्डे से यात्रियों को लेकर रोहतक जा रही थी। जब बस हरसाना कलां नंदीशाला के नजदीक पहुंची तो गांव रोहट की तरफ से रोहतक रोड पर राजस्थानी गायों का झुंड आ रहा था। आरोप है कि चालक लापरवाही से अपनी बस को चला रहा था, जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर गायों के झुंड में जा घुसी। बस की टक्कर लगने के बाद बछिया की मौत हो गई, जबकि दो गायों की टांगें टूट गईं। कुछ गोवंश इधर-उधर भाग गए। हादसे के बाद चालक ने अपनी बस भगाने की कोशिश की, मगर राहगीरों ने रोक लिया। बस में सवार यात्रियों को उतार दिया गया। तभी लोगों ने मामले की सूचना गो सेवकों व पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर गोसेवक मंजीत तिहाड़, रिंकू, जयंत, पवन, नीरज व मनीष आर्य पहुंचे। घायल गाेवंशों को गो उपचार केंद्र बड़वासनी में भेजा गया। मृत बछिया को दफनाया गया। उसके बाद चालक को बस सहित सदर थाना में ले जाया गया और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।