फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सामुदायिक केंद्र परिसर की चहारदीवारी और भवन की होगी मरम्मत

Mon, 08 Sep 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत के सेक्टर-12 ​स्थित सामुदायिक केंद्र में विधायक नि​खिल मदान, मेयर राजीव जैन के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित सामुदायिक केंद्र परिसर की चहारदीवारी और भवन की मरम्मत कराई जाएगी। विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन और पार्षद बबीता त्रिभुवन कौशिक ने रविवार को नारियल फोड़कर मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया।
सामुदायिक केंद्र परिसर में स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की ओर से निशुल्क पाठशाला चल रही है। साथ ही यहां चिकित्सा व अन्य सेवा कार्य किए जा रहे हैं। भवन की मरम्मत होने से बच्चों को स्वच्छ व शांत वातावरण मिल सकेगा। साथ ही चहारदीवारी होने से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ेगी।
विज्ञापन

फाउंडेशन के संस्थापक व संचालन नितिन जैन ने बताया कि सामुदायिक केंद्र की चहारदीवारी होने के बाद शरारती तत्व व अंजान व्यक्ति केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। शाम ढलते ही सेक्टर-12 के सामुदायिक केंद्र परिसर के पास सड़क सुनसान हो जाती है।
विज्ञापन

रात के समय अनहोनी घटना होने का अंदेशा बना रहता है। अब सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ावा मिल सकेगा। संस्था विश्वास दिलाती है कि सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में उजाला लाने का प्रयास करती रहेगी। कार्यक्रम में रमेश जैन, डॉ. सुरेश जैन, विनोद जैन, श्रीपाल जैन, प्रवीण जैन, मीनू अग्रवाल, प्रेरणा व फाउंडेशन के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें