सोनीपत के पटेल नगर स्थित खाली प्लॉट में शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जांच करते पुलिस कर्मी।
सोनीपत। पटेल नगर के पास शनिवार देर शाम खाली प्लाॅट में रखे थर्माकोल के डिब्बे में तीन माह की बच्ची का शव मिला।
शव मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि राठधना रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के पास खाली प्लॉट में थर्माकोल के डिब्बे में शव पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही वह टीम के साथ पहुंचे तो वहां डिब्बे में जांच करती तो उसमें तीन माह की बच्ची का शव पड़ा हुआ था। शव को लेकर लोगों को जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।