पुलिस का कहना है कि जवाबी फायरिंग में डीसीपी अमित गोयल ने तीन, एसीपी उमेश बड़थ्वाल ने पांच, इंस्पेक्टर रामपाल ने चार, एसआई अमित ने तीन और एएसआई नरेंद्र ने चार फायर किए।
सोनीपत में छिनौली रोड पर पुलिस एनकाउंटर में मारे गए साहिल और हिमांशु भाऊ गैंग के तीन शूटर का खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इससे पहले तीनों के शवों को नागरिक अस्पताल से खानपुर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
आशीष को तीन, विक्की को दो और सन्नी को पांच गोली लगी बताई जा रही हैं। सन्नी के शव के अंदर एक गोली मिली है। अन्य के शरीर से गोली आरपार हो गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के साथ ही वीडियोग्राफी कराई है।
डेढ़ और एक लाख के थे इनामी
पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए आशीष उर्फ लालू की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस ने डेढ़ लाख और विकास व सन्नी की गिरफ्तारी एक-एक लाख का इनाम था। पुलिस को उनसे पांच पिस्तौल, 24 कारतूस व एक कार मिली है।
विज्ञापन
तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था साथ ही पोस्टमार्टम के लिए वीडियोग्राफी कराई गई है। -इंदीवर, डीएसपी एसटीएफ सोनीपत