फोटो : सोनीपत के कुंडली नपा क्षेत्र में नाले की सफाई को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते वाइस च
सोनीपत। भाजपा जिला अध्यक्ष एवं नगर पालिका कुंडली के वाइस चेयरमैन अशोक भारद्वाज ने शुक्रवार को क्षेत्र के सभी वार्डों का दौरा किया गया। दादा भैया मंदिर के साथ लगती चौपाल के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ करवाया गया। कहा कि प्रयास है कि कुंडली को एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाया जाए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विकास कार्य समय पर पूरे किए जाएं। बरसात से पहले सभी नालों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही टीकाराम कॉलोनी वाली पुलिया का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की बात कही गई। इसके अतिरिक्त इस दौरान नगर पालिका सचिव पवित्र गुलिया, एसडीओ मनजीत दहिया, जेई मौजूद रहे। संवाद