फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धान की पौध तैयार करने से पहले बीज उपचार जरूरी

Fri, 22 May 2026 08:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
धान की पौध तैयार करने से पहले बीज उपचार की जानकारी देते कृषि अधिकारी राजेन्द्र सिंह मेहरा। संवा
विज्ञापन
गोहाना। कृषि विभाग ने किसानों को धान की पौध तैयार करने से पहले बीज उपचार करने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि बीज उपचार करने से धान की फसल को कई बीज जनित बीमारियों से बचाया जा सकता है। साथ ही फसल में बकानी रोग का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने पहले ही 15 मई के बाद धान की पौध तैयार करने की तारीख तय की थी ताकि फसल पर मौसम का प्रतिकूल असर कम पड़े और पानी की भी बचत हो सके।
कृषि विभाग के एसडीओ राजेंद सिंह मेहरा ने बताया कि किसान कार्बेन्डाजिम 10 ग्राम और स्ट्रेप्टोसाइक्लीन 1 ग्राम को 10 लीटर पानी में घोलकर उसका घोल तैयार करें। इसके बाद 10 से 12 किलो धान के बीज को इस घोल में 24 घंटे तक भिगोकर रखें। यही बीज उपचार की सही विधि है। किसान अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
एसडीओ राजेंद्र सिंह मेहरा के अनुसार किसान प्रमाणित और साफ बीज का ही प्रयोग करें। समय पर पौध तैयार करने और सही विधि अपनाने से फसल में रोगों का खतरा कम होता है और उत्पादन बेहतर मिलता है। धान में बकानी रोग लगने पर पौधे लंबे और कमजोर हो जाते हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। समय रहते बीज उपचार करने से इस बीमारी से बचाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें