फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मिशन बुनियाद ओरिएंटेशन में 265 विद्यार्थी हुए शामिल

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खेवड़ा में आयोजित जिला स्तरीय मिशन बुनियाद ओरिएंटेशन कार्यक्रम सम्मानित विद्य - फोटो : samvad
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत।
जिलास्तरीय मिशन बुनियाद ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को खेवड़ा स्थित निजी विद्यालय में किया गया। इसमें विधायक निखिल मदान, विधायक कृष्णा गहलावत व जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया उपस्थित रहे और 265 विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए। मिशन बुनियाद लेवल 2 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य, गणित या विज्ञान अध्यापक भी उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि जिले से दो बच्चे सुपर 100 के जरिए अपनी आईआईटी से ग्रेजुएशन पूरी करके अच्छी कंपनियों में अच्छे पैकेज पर कार्य कर रहे हैं। वर्तमान समय में जिला सोनीपत से 4 बच्चे सुपर 100 माध्यम से आईआईटी व एनआईटी में अपनी ग्रेजुएशन कर रहे हैं। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बुनियाद लेवल दो परीक्षा में उत्तीर्ण 284 विद्यार्थियों में से 265 विद्यार्थियों ने लेवल 3 की परीक्षा दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें