फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संघ ने शहर के ज्वलंत मुद्दों को उठाया

विज्ञापन
फोटो 31- सोनीपत के एटलस रोड ​स्थित निजी रेस्तरां में सामूहिक चर्चा कार्यक्रम के दौरान मौजूद मान
विज्ञापन
सोनीपत। विश्व मानवाधिकार दिवस पर मानव अधिकार सरंक्षण संघ की ओर से एटलस रोड स्थित निजी रेस्तरां में सामूहिक चर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कारागार अधीक्षक जयकिशन छिल्लर ने शिरकत की। संघ के पदाधिकारियों ने शहर के ज्वलंत मुद्दों को उठाया। उन्होंने बताया कि मानवाधिकार केवल संवैधानिक अधिकार नहीं बल्कि हर नागरिक के दैनिक जीवन से सीधे जुड़े बुनियादी अधिकार हैं।
विज्ञापन

पूर्व कारागार अधीक्षक जयकिशन छिल्लर ने कहा कि जेल सुधार का उद्देश्य दंड देना नहीं बल्कि जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण व परामर्श कैदियों को समाज में पुनर्वास के लिए तैयार करते हैं। संघ ने प्रशासन से वायु प्रदूषण नियंत्रण, सड़क सुधार, सफाई व्यवस्था, सीवरेज दुरुस्ती, नशा उन्मूलन और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने की तत्काल मांग की ताकि नागरिक सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन जी सकें।
सामूहिक चर्चा के दौरान प्रमुख मुद्दों में सार्वजनिक पार्कों में बढ़ते नशेड़ियों के जमावड़े, न्यायालय परिसर में पार्किंग के नाम पर चल रही दबंगई रहे। संघ ने इन दोनों मुद्दों को मानवाधिकारों के प्रत्यक्ष उल्लंघन बताते हुए आंदोलन करने का ऐलान भी किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर गहलावत ने कहा कि सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ पर्यावरण व न्याय तक सरल पहुंच किसी भी नागरिक की मूल आवश्यकताएं हैं। संघ देशभर में निशुल्क कानूनी सहयोग, जागरूकता शिविर व परामर्श कार्यक्रम लगातार कर रहा है।
विज्ञापन

इंसेट
वायु प्रदूषण, जलभराव, टूटी सड़कों पर भी उठे सवाल
चेयरमैन संजय सिंगला ने कहा कि वायु प्रदूषण, जलभराव, टूटी सड़कें, सीवर अव्यवस्था, खासकर शहर की बिगड़ती पार्किंग व्यवस्था भी मानवाधिकारों के उल्लंघन का बड़ा कारण बनती जा रही है। न्यायालय परिसर में पार्किंग को लेकर हो रही मनमानी, दबंगई पर उन्होंने जल्द सख्त कार्यवाही की मांग की। जिला अध्यक्ष प्रवीण वर्मा व युवा नागरिक हर्ष ने चिंता जताई कि कई पार्कों में युवाओं का नशे के लिए इकट्ठा होना परिवारों व बच्चों की सुरक्षा पर खतरा है। नशे के बढ़ते मामले समाज के भविष्य को खतरनाक दिशा में धकेल रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुभाष सिसोदिया ने कहा कि नागरिकों को समय पर सुविधाएं मिलना ही उनके मानवाधिकारों का मूल है। संघ इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें