फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहर में फिर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sat, 13 Dec 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20: सोनीपत के नगरपालिका कार्यालय गन्नौर में अतिक्रमण हटाने के दौरान जब्त किए गए सामान को उ
विज्ञापन
गन्नौर। नगरपालिका ने शुक्रवार को यातायात पुलिस के साथ मिल कर शहर में दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे गए सामान को जब्त किया। नपा सचिव प्रदीप खरब व यातायात चौकी प्रभारी सोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान नपा कर्मी रेलवे रोड पर दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग व अन्य सामान कार्यालय ले आए।
विज्ञापन

नपा सचिव ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस अभियान को जारी रखेंगे। यातायात चौकी प्रभारी सोहन सिंह ने रेलवे रोड स्थित मुख्य बाजार में अवैध रूप से पार्किंग करने वाले वाहन चालकों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अब से इस पर कड़ी कार्रवाई होगी। वाहन चालक पार्किंग के लिए निर्धारित स्थानों का ही उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें