गोहाना। थाना शहर गोहाना पुलिस ने हथियार के बल पर गाड़ी छीनने व जान मारने की धमकी देने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी गांव गुमड़ निवासी मनोज है। मामले को लेकर 28 अगस्त को रोहतक में गांव मदीना निवासी अमन ने पुलिस को बताया था कि वह गाडि़यों को किराये पर देते हैं। रोहतक में उनका कार्यालय है। वहां से गांव सिवानामाल का मोहित गाड़ी को किराये पर वृंदावन घूमने के लिए कहकर लेकर गया था। बाद में उन्होंने मोबाइल बंद कर लिया और गाड़ी को नहीं लौटाया। उसे गोहाना ले आया। जीपीएस लोकेशन के आधार पर वह दूसरी गाड़ी में अपने साथियों के साथ गोहाना पहुंचे तो मोहित व उसके कई साथियों ने उनसे दूसरी गाड़ी छीन ली और किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। इसी मामले में पुलिस ने मनोज को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस मामले में अमन, मोहित, दीपांशु, अमित व आशीष को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।