फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिस्तौल के बल पर नकदी और मोबाइल लूटने का आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार

Fri, 06 Sep 2024 06:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पिस्तौल के बल पर नकदी व मोबाइल लूटने के मामले में दो साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी सचिन है। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

12 सितम्बर, 2022 को गढ़ी केसरी निवासी गौरव ने शिकायत दी थी कि सुबह 5 बजे उनकी टैक्सी पर उबर कंपनी से एक बुकिंग मिली जो ग्रेटर नोएडा से खानपुर की थी। तीन युवक उनकी टैक्सी को किराये पर लेकर उन्हें गन्नौर व अन्य गांव से घुमाते हुए सोनीपत शहर में आ गए थे। सुबह 8 बजे एक युवक ने उनकी गर्दन पर थप्पड़ मारा और दूसरे ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी थी। तीसरे युवक ने उनके गले पर चाकू रखकर उनसे गाड़ी छीन ली थी। उनकी जेब से करीब नौ हजार रुपये व मोबाइल छीनकर उन्हें जबरदस्ती पीछे बैठा लिया था। आरोपियों में एक युवक उनकी टैक्सी चलाकर गीता भवन चौक पर पहुंचा था और चौक पर जाम लगा हुआ था। वहां पुलिस कर्मी दिखाई देने पर वह गाड़ी से उतरकर चिल्लाने लगे, तभी तीनों आरोपी गाड़ी को छोड़कर हथियारों समेत भागने लगे थे। इनमें से एक आरोपी को उन्होंने पुलिस की मदद से कुछ दूरी पर काबू कर लिया था और दो भागने में कामयाब हो गए थे। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत के न्यू बस्ती देव नगर निवासी संजय के रूप में दी थी। दूसरे साथी का नाम उत्तर प्रदेश के चंदनहेड़ी निवासी सचिन बताया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था और आरोपी अजय व सागर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी सचिन को गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें