गोहाना। गांव बरोदा ठुठान में ग्रामीणों की ओर से विशाल दंगल का आयोजन व मेला लगाया गया। दंगल में स्थानीय क्षेत्र सहित दूरदराज के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में पहला इनाम एक लाख रुपये, दूसरा इनाम 51 हजार व तीसरा इनाम 21 हजार रुपये का रहा। दंगल की शुरुआत पहलवानों का हाथ मिलवाकर की गई। मुख्य कुश्ती में दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। पहली कुश्ती सुमित मलिक उर्फ भुंडू व विक्की के बीच हुई। दूसरी कुश्ती हनुमान अखाड़ा के जोंटी व कासनी के भोलू के बीच हुई, जो बराबरी पर रही। इसके अलावा तीसरा मुकाबला बरोदा के विक्की व प्रवीन के बीच हुआ, लेकिन यह मुकाबला भी बराबर रहा।