फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शादी समारोह में दूल्हे के ममेरे भाई के हत्यारोपी दो दिन के रिमांड पर

Sun, 09 Feb 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान दूल्हे के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या करने और दूल्हे पर के आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने हत्यारोपी गांव बरोदा निवासी सुनील व गांव गामड़ी निवासी देवेंद्र को दो दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

गोहाना के पानीपत रोड स्थित दीपांशी गार्डन में वीरवार रात गांव गढ़ी उजाले खां निवासी अजीब की शादी का समारोह चल रहा था। दिन में सगाई फिर मंडा पूजन किया गया। देर रात को गांव बरोदा निवासी सुनील, विष्णु नगर निवासी नरेंद्र, गांव गामड़ी निवासी देवेंद्र अपने तीन-चार साथियों के साथ दो गाड़ियों में पहुंचे। उन्होंने अजीब के भाई अनुज व उनके दोस्त डाॅ. पवन से मारपीट शुरू कर दी। अजीब, उनके ममेरे भाई गांव गढ़ी सिसाना निवासी जयदीप व चचेरा भाई रोहित बीच-बचाव करने लगे। तभी एक हमलावर ने जयदीप की गोली मारकर हत्या कर दी। अजीब के हाथ में भी गोली लगी। वारदात के बाद हमलावर भाग गए। शहर थाना पुलिस ने अनुज की शिकायत पर तीन नामजद सहित एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सुनील व देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
सीमित लोगों के साथ फेरे लेने गया था दूल्हा
शादी समारोह में ममेरे भाई की हत्या के चलते परिवार में मातम छाया हुआ है। इसके चलते अजीब ने प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार को फेरे लेने की रस्म पूरी की। इस रस्म अदायगी में परिवार के सीमित लोग ही शामिल हुए। परिवार में मातम छाया रहा।
विज्ञापन


-
हत्यारोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के साथ ही अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

- ऋषिकांत, एसीपी, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें