फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिम के बाहर से संचालक का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Jun 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जाहरी के पास से जिम संचालक का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव धनाना निवासी विनोद उर्फ काला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


गांव ठरू निवासी अरुण ने 29 जून, 2022 को सदर थाना पुलिस को बताया था कि वह बाइक पर सवार होकर सोनीपत से अपने गांव जा रहे थे। जब वह गांव जाहरी के पास जिम बॉडी स्टेशन के पास पहुंचे तो देखा था कि दो कार सवार सात-आठ युवक जिम के बाहर पहुंचे थे। उन्होंने जिम के बाहर से उनके गांव के अमरदीप को पकड़ लिया था। उन्होंने अमरदीप की पिटाई शुरू कर दी थी। उनमें एक युवक रोहतक के गांव भालोट का शक्ति भी था। उन्होंने अमरदीप की पिटाई कर उसे कार में डाल लिया था और अपहरण कर भाग गए थे। उसने मामले से अमरदीप के भाई प्रदीप को अवगत कराया था। घटना की रात को पुलिस ने अमरदीप को गांव कथूरा के पास से बरामद कर लिया था। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी शक्ति, सुमित, युद्धवीर, विक्की, विकास व दीपक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें