फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 19 घंटे में बुझी टेक्सटाइल्स फैक्टरी की आग

Sat, 23 Sep 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गन्नौर के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित टेक्सटाइल्स फैक्टरी में आग पर काबू पाती अग्निशमन विभाग क
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 स्थित पारमा टेक्सटाइल्स फैक्टरी के दो प्लांट में लगी आग पर 19 घंटे बाद काबू पा लिया गया है। देर रात तक विभिन्न जिलों से बुलवाई अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ले आग पर काबू पाने का प्रयास किया था। आग शांत होने पर चार अग्निशमन गाड़ियों को मौके पर छोड़कर बाकी को वापस भेज दिया गया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन


पारमा टेक्सटाइल्स फैक्टरी के एक प्लांट में सिंथेटिक व नायलॉन के धागे से टेप बनाने का काम किया जाता था और दूसरे में पैकिंग की जाती थी। वीरवार करीब तीन बजे स्टीम पाइप में धमाके के बाद आग लग गई थी। इससे दोनों प्लांट आग की चपेट में आ गए थे। पैकिंग प्लांट में लगी आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन दूसरे प्लांट में रातभर आग बुझाने का प्रयास जारी रहा। सुबह तक आग पर काबू पाया गया। इस दौरान फैक्टरी मालिक का बेटा व एक मजदूर घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलवाया गया था।

मामले में एसडीएम डॉ. निर्मल नागर ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए दमकल विभाग से फैक्टरियों को जारी की जाने वाली एनओसी की डिटेल मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें