फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ससुराल वालों से परेशान होकर विवाहिता ने लगाया फंदा

Sat, 23 Sep 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव खेड़ी तगा में एक विवाहिता ने ससुराल वालों से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पहुंचे महिला के परिजनों ने बड़ी थाना पुलिस को शिकायत दी। मृतका के भाई ने बहन के ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जटवाड़ा के मुकेश ने बताया कि उनकी बहन मोनिका की ससुराल वाले पिटाई करते थे। उसे मानसिक रूप से परेशान रखते थे। आरोप है कि मोनिका के सास-ससुर, पति, देवर व देवरानी ने उसे आत्महत्या के लिए विवश किया, जिससे उनकी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़ी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मृतका के पति, सास-ससुर, देवर-देवरानी व दो लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें