फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आपराधिक घटनास्थल पर हो सकेगा परीक्षण, मिली वैन

Tue, 22 Apr 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 43: सोनीपत में पहुंची हाईटेक फॉरेंसिक वैन। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। अब अपराधी को पकड़ने में पुलिस को काफी मदद मिल सकेगी। किसी भी आपराधिक घटना से संबंधित साक्ष्य का परीक्षण करना आसान हो जाएगा। जिला पुलिस को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) मधुबन करनाल से हाईटेक फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन मिली है। यह वैन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जिससे आपराधिक घटनास्थल पर ही साक्ष्यों का परीक्षण कर प्राथमिक रिपोर्ट दी जाएगी। फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला और सोनीपत जिले को यह वैन दी गई है। यह हाईटेक वैन गुजरात से प्रदेश में लाई गई है।
विज्ञापन



पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक लैब वाहन में ड्रग डिडक्शन किट, एक्सप्लोजिव किट, फिंगर प्रिंट किट, फुट प्रिंट किट, डीएनए किट, फ्रिज, जनरेटर, वीडियो कैमरा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस फॉरेंसिक लैब वाहन के जरिए किसी भी आपराधिक घटना का मौके पर ही प्राथमिक परीक्षण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि वैन आधुनिक तकनीक से लैस है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जो बेसिक चीज होती हैं, उसकी सुविधा इस वैन में दी गई है। अपराधी घटना में जो साक्ष्य (जैसे ब्लड) मिलते हैं, उसका मौके पर ही सैंपल एकत्र कर प्राथमिक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। देरी होने के बाद सैंपल खराब हो जाता है, क्योंकि इन सैंपल को प्रिजर्व करने की सुविधा पुलिस के पास नहीं है लेकिन इस फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन में सैंपल को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज की भी व्यवस्था की गई है।


वैन ने हैंडसेट जनरेटर भी लगाया
फॉरेंसिक लैब वाहन में पावर सप्लाई हमेशा बनी रहे, जिसके लिए हैंडसेट जनरेटर भी लगाया गया है। साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लगभग सभी डिवीजन और क्षेत्र इस वैन से कवर हो जाएंगे। इस वैन में नारकोटिक्स जांच की व्यवस्था, विस्फोटक पदार्थ से संबंधित जांच की व्यवस्था, फायर शॉट के दौरान निकलने वाले केमिकल के जांच की व्यवस्था, सीमेन, ब्लड, ह्यूमन स्लाइवा के जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा तरंग दैर्ध्य वाले प्रकाश स्रोत की भी सुविधा वैन में दी गई है। ऐसे में किसी भी पदार्थ की जांच मौके पर ही की जा सकेगी।
विज्ञापन



घटनास्थल पर कैमरे से रिकाॅर्डिंग हो जाएगी शुरू
वैन में आगे और पीछे दोनों तरफ कैमरे लगाए गए हैं। नए कानून में घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करना अनिवार्य है, ऐसे में वैन जब घटनास्थल पर पहुंचेगी तो कैमरे से रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी, जिसको रिकॉर्ड करने के लिए वैन में सिस्टम लगाए गए हैं। वैन में माइक्रोस्कोप, फ्रिज, स्क्रीन, फिंगरप्रिंट किट, फुटप्रिंट किट समेत तमाम चीजें मौजूद हैं, जिनकी जरूरत घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को होती है।



पुलिस आयुक्त ने लिया हाईटेक वैन का जायजा
पुलिस आयुक्त नाजनीन भसीन ने इस हाईटेक वैन का जायजा लिया और इसमें उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नए कानून का उद्देश्य यही है कि त्वरित गति से न्याय दिया जा सके, यह तभी संभव है जब एफएसएल की रिपोर्ट जल्द मिल जाए। लिहाजा ये वैन घटनास्थल पर मौजूद रहेगी तो तत्काल सैंपल लेकर प्राथमिक जांच रिपोर्ट दी जा सकेगी। इस दौरान सोनीपत फॉरेंसिक टीम इंचार्ज से डॉक्टर कृष्ण कुमार, असिस्टेंट डायरेक्टर सीन ऑफ क्राइम भी उपस्थित रहे।

फोटो 43: सोनीपत में पहुंची हाईटेक फॉरेंसिक वैन। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें