फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 30 लाख का टेंडर जारी, फिर भी सड़क निर्माण अटका, बारिश में बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
फोटाे : सोनीपत के गांव मलिकपुर-ताजपुर सड़क धंसने के कारण बना गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। मुख्यमंत्री घोषणा के आठ माह बाद भी मलिकपुर से ताजपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। बारिश के कारण जर्जर सड़क की हालत और खराब हो गई है।
विज्ञापन

मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, कीचड़ और धंसते नाले के कारण ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों में बढ़ती नाराजगी को देखते हुए मंगलवार दोपहर सरपंच ने पत्थर डलवाकर गड्ढों को भरवाया, ताकि लोगों को अस्थायी राहत मिल सके।
14 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद 30 लाख रुपये का बजट जारी होने पर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने टेंडर भी जारी कर दिया लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल बारिश के दौरान सड़क किनारे बना तालाब ओवरफ्लो हो गया था और करीब तीन फुट तक पानी भर गया था। बारिश का सीजन समाप्त होने के बाद तालाब की खोदाई कराकर तालाब और सड़क के बीच दीवार बनाई गई थी।
लेकिन इस बार फिर जलभराव होने से नवनिर्मित दीवार गिर गई और नाला भी क्षतिग्रस्त हो गया।
ग्रामीण विनोद आढ़ती, शिवकुमार, मंगला और गौतम त्यागी ने बताया कि सड़क पर पानी और कीचड़ के कारण वाहन फंस रहे हैं।
स्कूली बच्चों, किसानों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। वहीं, ग्रामीण अंकित, कुलदीप, पंकज, गौरव, केशव, निखिल, संदीप, मोनू, महेंद्र और जितेंद्र ने कहा कि घोषणा और टेंडर के बाद उन्हें जल्द सड़क बनने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसके लिए कही बार गुहार भी लगाई जा चुकी है।

फोटाे : सोनीपत के गांव मलिकपुर-ताजपुर सड़क धंसने के कारण बना गड्ढा। संवाद

फोटाे : सोनीपत के गांव मलिकपुर-ताजपुर सड़क धंसने के कारण बना गड्ढा। संवाद

फोटाे : सोनीपत के गांव मलिकपुर-ताजपुर सड़क धंसने के कारण बना गड्ढा। संवाद

फोटाे : सोनीपत के गांव मलिकपुर-ताजपुर सड़क धंसने के कारण बना गड्ढा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें