फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गन्नौर से कुंडली बॉर्डर और खरखौदा में लगाए दस नाके, खाली पड़ी पार्किंग

Sat, 09 Sep 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :28: सोनीपत में बीसवां मील के पास वाहनों के कागजात की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर सोनीपत पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने नाके लगाकर दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया है। गन्नौर से लेकर कुंडली बॉर्डर व खरखौदा क्षेत्र तक करीब दस नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। भारी वाहनों को केजीपी-केएमपी, एनएच-334बी व बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे से गुजारा जा रहा है। अब 10 सितंबर की रात 12 बजे तक दिल्ली में भारी वाहनों, मध्यम व हलके मालवाहक वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। दूध, सब्जियां, फल व चिकित्सा आपूर्ति के वाहनों को अनुमति पत्र देखकर ही प्रवेश दिया जा रहा है। दिल्ली से लगते सभी बॉर्डर पर पुलिस तैनात है। भारी वाहनों को खड़ा करने के लिए गन्नौर मंडी व राई स्थित एजुकेशन सिटी में पार्किंग की व्यवस्था की गई है, लेकिन वहां कोई वाहन खड़ा नहीं है। दिल्ली व हरियाणा पुलिस के पहले से प्रचार के चलते दिल्ली के लिए वाहन नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


कुंडली क्षेत्र में इंस्पेक्टर ऋषिकांत के नेतृत्व में पांच नाके लगाए गए हैं तो खरखौदा थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर सुनील के नेतृत्व में नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। हर वाहन को जांच के बाद ही जाने दिया जा रहा है। मालवाहक वाहनों को रोकने के साथ ही कार व अन्य वाहनों की भी जांच के बाद दिल्ली में भेजा जा रहा है। सोनीपत पुलिस की तरफ से पानीपत पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है। इसके साथ ही गन्नौर में नाका लगाया गया है। मुरथल में नाका लगाकर वहां से वाया कुराड़ बाईपास डबल नहरों के बीच से वाहनों को निकाला गया। बहालगढ़ में नाका लगाकर वाहनों को सोनीपत शहर व बागपत की तरफ भेजा गया। इससे आगे राई के बीसवां मील में नाका लगाया गया।

कुंडली तक जाने वालों की बिल्टी चेक की

पुलिस ने बीसवां मील तक पहुंचे भारी वाहनों को रोककर उन्हें कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे व कुंडली-गाजियाबाद-पलवल पेरिफेरल-वे के रास्ते रवाना किया। इस दौरान कुंडली की तरफ जाने वाले वाहनों को बिल्टी देखकर ही आगे भेजा। जिन वाहनों को कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में जाना था। उन्हें ही अनुमति दी। इसके अलावा खाद्य पदार्थ लेकर आए वाहनों की बिल्टी के साथ ही उनकी गाड़ी की चेकिंग करने के बाद आगे रवाना किया।
विज्ञापन




यूनियन ने दिल्ली की नहीं ली बुकिंग

कई दिन पहले ही दिल्ली पुलिस की तरफ से सलाह जारी करने व स्थानीय पुलिस की तरफ से भी ट्रक व कैंटर यूनियन को जी-20 सम्मेलन की जानकारी देने के चलते भारी वाहन दिल्ली की तरफ काफी कम आए। सोनीपत ट्रक यूनियन प्रधान सुरेंद्र दहिया ने बताया कि पहले ही पता लगने के बाद दिल्ली की बुकिंग नहीं ली गई थी।
जी-20 सम्मेलन के कारण सुरक्षा के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को कड़ी रखा गया है। हर वाहन को जांच के बाद दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है। भारी वाहनों को पहले ही रोका जा रहा है। अनुमति प्राप्त खाद्य पदार्थ लेकर आए वाहनों को ही दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है। -रमेश कुमार, एसीपी, ट्रैफिक सोनीपत।

फोटो :28: सोनीपत में बीसवां मील के पास वाहनों के कागजात की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद

फोटो :28: सोनीपत में बीसवां मील के पास वाहनों के कागजात की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें