गन्नौर। कबाड़ी का सामान बेचकर दुकानदार को रुपये न देने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दुकानदार की पत्नी ने मामले की शिकायत गन्नौर थाने में दी है। पटेल नगर निवासी रेखा देवी ने बताया कि उनके पति बिजेंद्र कबाड़ का काम करते हैं। 3 मार्च को घसौली गांव के देवेंद्र के कैंटर में कबाड़ी का सामान लादकर गोबिंदगढ़, पंजाब भेजा था, लेकिन माल रिजेक्ट होने पर वापस आ गया था। आने-जाने का खर्च उनके पति ने देवेंद्र को दे दिया था। इसके बाद कैंटर चालक उन्हें बिना बताए कबाड़ दिल्ली ले गया और 2 लाख 5 हजार रुपये में बेच दिया। अब कैंटर चालक उन्हें रुपये नहीं दे रहा है। 8 मार्च को उनके पति को किसी मामले में पानीपत जेल जाना पड़ा। इस बीच देवेंद्र, उसके कैंटर चालक, सुनील, मंजीत उनके घर आए और उन्हें 70 हजार रुपये देने लगे। पूरे रुपये मांगने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। शिकायत पर थाना गन्नौर पुलिस ने खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।