फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भोड़वाल माजरी स्टेशन पर शुरू हुआ एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

Tue, 07 Oct 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते व प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। उत्तर रेल मंडल की ओर से भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 34 एक्सप्रेस ट्रेनों के दो मिनट के अस्थायी ठहराव को शुरू कर दिया गया है। संत निरंकारी मिशन की ओर से गांव भोड़वाल माजरी के पास 31 अक्तूबर से 4 नवंबर तक 78वां अंतरराष्ट्रीय संत निरंकारी समागम मनाया जाएगा।
विज्ञापन

समागम से पूर्व सेवा कार्यों के लिए विभिन्न प्रदेशों व जिलों से भोड़वाल माजरी पहुंचे वाली निरंकारी संगत के साथ दैनिक यात्रियों को ट्रेनों के ठहराव का लाभ मिलेगा। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने 28 सितंबर को समागम स्थल पर प्रारंभ होने वाले सेवा कार्यों की शुरुआत की थी।
समागम में लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के भोड़वाल माजरी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव को मंजूरी दी है। इनमें दादर, मालवा, झेलम, आम्रपाली, गीता जयंती, जनशताब्दी, जम्मू मेल, संभलपुर, जम्मूतवी, नेताजी, ऊंचाहार एक्सप्रेस, कालका व उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित अप-डाउन की कुल 34 एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

उत्तर रेल मंडल की ओर से 14 सितंबर को इन ट्रेनों की सूची तैयार की गई थी। इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री भी भोड़वाल माजरी स्टेशन पर सवार व उतर सकेंगे।
इन प्रदेशों की संगत का होगा आगमन
समागम में शामिल होने व सेवा कार्यों के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक व तमिलनाडु जैसे विभिन्न राज्यों से संगत जल्द समागम स्थल पर पहुंचेगी। यह संगत करीब 600 एकड़ में फैले समागम स्थल पर लाखों की तादाद में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने, खाने-पीने व स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर कार्य करेंगी।
ट्रेनों का भोड़वाल माजरी स्टेशन पर ठहराव होने से संगत को लाभ मिलेगा। उन्हें पानीपत या सोनीपत से ट्रेन नहीं पकड़नी पड़ेगी। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें