फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीजन में पहली बार 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा तापमान

Sun, 17 Nov 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में अधिकतम तापमान पहली बार 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। इसके साथ ही क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ने लगेगा। 17 नवंबर के बाद सर्द हवा चल सकती है। इससे ठंड में इजाफा होगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि शनिवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नारनौल में 27 अधिकतम और 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि हवाओं की दिशा उत्तरी होने की वजह से रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पूरे प्रदेश में आने वाले दो महिनों में 20 से 25 दिन तक कोहरे के साथ कोल्ड वेव की संभावनाएं बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें