फोटो 09: सोनीपत के सारंग रोड स्थित पार्क में वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ की जिला इकाई के
- फोटो : गोपाल आश्रम में बंदर पकड़ने के लिए रखा गया पिंजडा।
सोनीपत। दी सोनीपत केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के कर्मचारियों की बैठक शनिवार को सारंग रोड स्थित पार्क में हुई। इस दौरान वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ की जिला इकाई का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित कर्मचारियों को पदभार दिया गया। संघ के मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के हितों के लिए काम करना है।
भारतीय मजदूर संघ से संबंधित वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ की बैठक प्रदेशाध्यक्ष अरुण जोशी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कर्मचारियों को एकता का मूलमंत्र बताया। उन्होंने कहा कि यदि सभी कर्मचारी एकत्रित रहेंगे तो कार्य शीघ्र संपन्न होंगे। प्रदेश सचिव सुरेश ने बताया कि जिला इकाई के गठन के दौरान तेजवीर नेहरा को जिलाध्यक्ष, संदीप चौहान व ताज सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही गुरुदत्त भारद्वाज को जिला सचिव, पवन मलिक व कविता को जिला सह सचिव, सुशील को जिला कोषाध्यक्ष व अमित काे प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।