फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किशोर ने हम उम्र की पेट में घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोहाना के गांव नगर में शादी में डीजे पर रुपये बटोरने को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन

- घायल का नागरिक अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस कर रही मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गांव नगर में शादी समारोह के दौरान रात नौ बजे डीजे पर रुपये बटोरने को लेकर हुए विवाद में किशोर ने हमउम्र की पेट में चाकू घोंपकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी किशोर मौके से भागने लगा, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घायल की मां अनीता ने बताया कि पड़ोस में शादी समारोह के दौरान बेटा गली में खड़ा होकर डीजे पर नाच रहा था। डीजे पर रुपये उड़ाए जा रहे थे और दूसरे गांव से आए कुछ नाबालिग उन्हें उठाने लगे। रुपये बटोरने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया। दूसरे गांव के एक किशोर ने उनके बेटे के पेट में चाकू मार दिया। हमले के बाद किशोर वहां से भागने लगा, लेकिन शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
मामले की शिकायत मिली है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- राजीव कुमार, एसीपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें