फोटो : 03: जितेंद्र उर्फ मन्नू (फाइल फोटो)
सोनीपत। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की डेहाबस्ती से 17 वर्षीय किशोर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। किशोर के पिता ने सिविल लाइन थाना में शिकायत देकर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया है।
सुंदर सावरी डेरा वाली गली निवासी सत्यवान ने बताया कि उनका छोटा बेटा जितेंद्र उर्फ मन्नू मानसिक रूप से दिव्यांग है। 27 जुलाई को वह घर से निकला था मगर लौटकर नहीं आया। संवाद