फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के घरों पर ही 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं मूल्यांकन शुरू

विज्ञापन
घर पर ही पेपर की मार्किंग करती शिक्षिका। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना महामारी के बीच 10वीं कक्षा की हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शनिवार से शुरू हो गया। पेपर मार्किंग के लिए जिले में तीन सेंटर बनाए गए हैं। शनिवार को इन सेंटर पर मार्किंग के लिए पहुंचे शिक्षकों को पेपर के बंडल देकर घर से ही मार्किंग करने को कहा गया है। अध्यापकों को 22 अप्रैल तक मार्किंग कर पेपर सेंटर में जमा कराने को कहा गया है। पेपर वितरित करने के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

10वीं की बोर्ड की परीक्षा 4 मार्च से शुरू हुई थी। जिले में 25439 विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठे। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते 20 मार्च को सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। इस समय तक 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी व गणित विषय का पेपर हो चुका था। जबकि विज्ञान, शारीरिक शिक्षा व संस्कृत विषय का पेपर शेष था। अब शिक्षा विभाग ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट चार पेपर के आधार पर ही घोषित करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद शनिवार को पेपर मार्किंग का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए जिले में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा, हिंदू कन्या स्कूल और सीआरजेड स्कूल में सेंटर बनाए गए हैं। वहां उन्हें पेपर के बंडल दे दिए गए। सभी अध्यापकों को 300-300 पेपर दिए गए हैं। उन्हें पेपर मार्किंग 22 अप्रैल तक पूरी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें