फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से घूमने निकली किशोरी से छेड़खानी, उसकी दो बहनों से भी अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गन्नौर क्षेत्र में सुबह घर से घूमने निकली किशोरी के साथ पड़ोस के युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर उसकी दो नाबालिग बहनों को भी धमकी दी गई। लड़कियों ने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन

व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 13, 16 और 17 साल की तीन बेटियां घूमने के लिए गई थीं। रास्ते में उनके पड़ोस के रहने वाले दीपक नाम के युवक ने उसकी बेटी से छेड़खानी की। उसकी बेटियों ने विरोध किया तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर उसकी बेटियों ने उसे मामले से अवगत कराया गया। मामले से पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में व्यक्ति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें