फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अध्यापक संघ 30 अक्तूबर को करेगा प्रदर्शन

Sun, 26 Oct 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 46- सोनीपत के सेक्टर-23 ​स्थित पार्क में बैठक के बाद जानकारी देते जिला विद्यालय अध्यापक सं
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने शनिवार को सेक्टर-23 स्थित पार्क में बैठक की। बैठक में जिला कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि अध्यापक संघ शिक्षकाें की लंबित मांगों को लेकर 30 अक्तूबर को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा। इसके बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) के नाम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रधान नरेंद्र चहल, सचिव दिनेश छिक्कारा, कोषाध्यक्ष रोहताश गंगाना, राज्य सचिव जोगिंद्र सिंह ने बताया जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में अध्यापकों के लंबे समय से एसीपी, 12वीं में 50 फीसदी से कम अंक वाले एसीपी लगवाने, मेडिकल बिलों के भुगतान, पिछले सत्र की बकाया एलटीसी भुगतान, बिजली बिलों का बजट सहित विभिन्न कार्य लंबित हैं। इससे अध्यापक वर्ग में रोष है।
अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के उपरांत भी यह समस्याएं ज्यों की त्यों बनी है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर 30 अक्तूबर को दोपहर 3 से 5 बजे तक प्रदर्शन किया जाएगा। सभी विद्यालयों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति सहित सभी मांगों को लेकर 8 नवंबर को पानीपत में शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय पर राज्यस्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें