फोटो - स्टेट अवार्ड के लिए चयनित शिक्षकों को सम्मानित करते हुए विधायक इंदुराज नरवाल। स्रोत - प्
गोहाना। विधायक इंदुराज नरवाल ने स्टेट अवार्ड के लिए चयनित शिक्षक सतनारायण शर्मा और मीनू गोयल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माता हैं। बेहतर शैक्षणिक कार्य के लिए शिक्षकों का सम्मान किया जाना चाहिए।
वहीं, छतैहरा गांव में शिक्षकों ने स्टेट अवार्ड के लिए चयनित शिक्षक कृष्ण सिवाच को सम्मानित किया। इस अवसर पर महमूदपुर क्लस्टर हेड अजय मलिक, सरपंच धर्मवीर, प्राचार्य लखपत राय, एसएमसी प्रधान जगमहेंद्र, डॉ. पारुल सांगवान, डॉ. भावना, वीना, संगीता, प्रिया, आशा, संतोष, महेंद्र, उपेंद्र, मनोज और राजेश सहित अन्य मौजूद रहे।