फोटो 07- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल व
सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य सुमन बाला शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्राओं को बाल विवाह के दुष्प्रभावों व कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एमडीडी ऑफ इंडिया संगठन की टीम ने शिक्षकाें व छात्राओं को बाल विवाह पर रोक लगाने का संकल्प दिलाया।
साथ ही सभी को बाल विवाह की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। भूगोल प्रवक्ता दर्शन कुमारी ने छात्राओं को शपथ दिलाते हुए समझाया कि अगर भविष्य में उनके आस-पड़ोस या कहीं भी कोई बाल विवाह या बाल अपराध होता है तो इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन व 1098 चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को दें।
साथ ही बाल विवाह संरक्षण इकाई पुलिस, बाल विकास विभाग की ओर से बाल विवाह के तहत मिलने वाली सुरक्षा व कानून दायित्व के बारे में जानकारी दी गई। सभी ने संकल्प लिया कि भविष्य में वह बाल विवाह की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। साथ ही अपने आसपास के लोगों को जागरूक करेंगे।