फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी गतिविधियों को बेहतर तरीके से सीखें अध्यापक : मनोज वर्मा

Thu, 30 May 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैंयापुर लहराड़ा में प्राथमिक शिक्षकों के लिए एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। एफएलएन के जिला संयोजक मनोज वर्मा ने कहा कि सभी अध्यापक शिविर में करवाई जाने वाली गतिविधियों को बेहतर तरीके से सीखें, जिससे शिक्षा स्तर को ऊपर उठाया जा सके।
विज्ञापन

मनोज वर्मा ने बताया कि एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम बैच में 110 प्राथमिक कक्षाओं के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्कूल प्राचार्य संतोष खत्री ने सभी अध्यापकों को यहां गतिविधियों को बेहतर तरीके से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे अपने स्कूल में जाकर विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया जा सके। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में एबीआरसी मोनिका दहिया, मंजू, परमजीत, मुकेश शर्मा, दिनेश कुमार, मंजू कुमारी और सुनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें