फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हेरोइन और अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 22 Apr 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। सीआईए गन्नौर की टीम ने मादक पदार्थ तस्कर गांव बड़ी निवासी अतुल त्यागी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 812 ग्राम अफीम और 24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए गन्नौर में नियुक्त एसआई चांद सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली की अतुल त्यागी स्टील के बर्तन में नशीला पदार्थ लेकर गांव से जीटी रोड की तरफ जाएगा। इस पर पुलिस ने गांव के बाहर शनि मंदिर के पास निगरानी बढ़ा दी। इसी दौरान एक युवक हाथ में बर्तन लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने तलाशी ली तो साथ में लिए गए बर्तन में 812 ग्राम अफीम व पैंट की जेब से 24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें