बेहतर परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी का इजहार करते ऋषिकुल विद्यापीठ के विद्यार्थी। स्रोत : स्क
सोनीपत। ऋषिकुल विद्यापीठ स्कूल की छात्रा तारुषि ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, 97.2 प्रतिशत अंक लेकर युशांत, यश शर्मा व इश्निका कुमरा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे तथा 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देव समधन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष स्कूल के कुल 164 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 52 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के चेयरमैन आरके शर्मा ने सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को बधाई दी। विद्यालय निदेशक धीरज शर्मा ने भी सभी को शुभकामनाएं दी। ब्यूरो