दिल्ली विद्यापीठ स्कूल में 10वीं के परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों
सोनीपत। दिल्ली विद्यापीठ स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के संचालक वीर सिंह सैनी और प्रधानाचार्य आराधना ने सभी मेधावी विद्यार्थियों का फूल-मालाओं से सम्मानित किया। छात्र पीयूष विद्यालय के टॉपर रहे, जबकि भूमिका, वीर, आकृति ने बेहतर परिणाम दिया। इस अवसर पर बच्चों के साथ आए अभिभावकों ने बच्चों की सफलता का श्रेय अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन को दिया। ब्यूरो