फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अभियान के तहत 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य

Wed, 01 Jul 2026 04:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के जिला बाल कल्याण परिषद बाल भवन में पौधरोपण करते अ​धिकारी व क्राइम कंट्रोल एंड ह
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम कंट्रोल एंड ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन की ओर से मंगलवार को पौधरोपण अभियान शुरू किया गया। जिला बाल कल्याण परिषद बाल भवन में आयोजित अभियान में जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती ने पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि जीवन में पौधों का अहम महत्व है। पौधों के बिना जीवन जीना असंभव है।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कटारिया ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधों का अहम योगदान है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 10 पौधे अवश्य लगाने चाहिए। संगठन ने इस मानसून में 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी रीत, सह कार्यक्रम अधिकारी धर्मपाल सिंह, लेखाकार ब्रह्मप्रकाश खत्री, जगमाल, अनिल दहिया, लोकेश, शिल्की, ममता, पौधारोपण संयोजक ऊषा राजपूत, सहायक निरीक्षक जगत सिंह, पवन तनेजा, सुमन लता, सुशील त्यागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें