नारनौल। शहर के नजदीकी गांव अमरपुर जोरासी की तमन्ना शर्मा ने सीएसआईआर केमेस्ट्री नेट परीक्षा में टॉप टेन में स्थान में हासिल किया है। ग्राम अमरपुर जोरासी के पूर्व सरपंच पर्यावरण प्रेमी समाजसेवी नरसिंह लाल मास्टर की पौत्र वधू और अशोक शास्त्री की पुत्रवधू तमन्ना शर्मा ने क्षेत्र का नाम रोशन किया। तमन्ना शर्मा ने बताया कि सफलता का श्रेय सास को जाता है। उन्होंने पढ़ने का माहौल दिया था। ग्राम पंचायत अमरपुर जोरासी के पूर्व सरपंच विजय शर्मा, पूर्व ब्लाक समिति सदस्य मीनाक्षी शर्मा एवं वर्तमान सरपंच हरीराम शर्मा ने शुभकामना दी। संवाद